अभिषेक बोले-विकास के दम पर फिर बनेगी टीएमसी सरकार

सांसद अभिषेक बनर्जी सभा को संबोधित करते हुए
सांसद अभिषेक बनर्जी सभा को संबोधित करते हुए
Published on

हुगली : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को खानाकुल में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने उम्मीदवारों और जिला संगठन के पदाधिकारियों का अभिवादन किया और कहा कि भारी भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि टीएमसी चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। सभा मंच से अभिषेक ने पलाश रॉय के साथ अन्य उम्मीदवारों मीता बाग, पार्थ हाजारी, निर्मल माजी और करबी मन्ना के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि क्षेत्र में कथित लूट और उपेक्षा का दौर अब खत्म होने वाला है और खानाकुल में नये बदलाव की शुरुआत होगी। पलाश रॉय को युवा और सक्रिय नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ थैलेसीमिया पीड़ितों और बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भी काम किया गया है। अभिषेक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। खानाकुल में 8 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से मोचीघाटा ब्रिज का निर्माण किया गया है। वहीं, सिंचाई विभाग द्वारा 31 करोड़ रुपये खर्च कर अरोरा नहर का पुनर्निर्माण किया गया है। इसके अलावा स्लुइस गेट और पुल का काम जारी है, जिससे भविष्य में खेती के लिए पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही स्थायी दमकल केंद्र और बिजली सबस्टेशन की स्थापना जैसे कार्य भी किए गए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर विपक्ष की नींद उड़ गई होगी।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in