अभिषेक का हमला, आईएसएफ को बताया भाजपा की ‘बी टीम’

भाजपा के खिलाफ वास्तविक लड़ाई केवल तृणमूल कांग्रेस ही लड़ रही है
भांगड़ में पार्टी उम्मीदवारों शौकत मोल्ला और बहारुल इस्लाम के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान मौजूद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
भांगड़ में पार्टी उम्मीदवारों शौकत मोल्ला और बहारुल इस्लाम के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान मौजूद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी और अराबुल इस्लाम भाजपा की ‘बी टीम’ के तौर पर काम कर रहे हैं। जनता चुनाव में दोनों को परास्त करेगी। यह बात तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भांगड़ के काटाडांगा मैदान, शानपुकुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। यह सभा भांगड़ से तृणमूल उम्मीदवार शौकत मोल्ला और कैनिंग पूर्व से उम्मीदवार बहारुल इस्लाम के समर्थन में आयोजित की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों उम्मीदवार हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने भांगड़ से शौकत मोल्ला को इस बार भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि आईएसएफ के निवर्तमान विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया, जिसके कारण भांगड़ में विकास कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल उम्मीदवार के जीतने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चौथी बार तृणमूल सरकार बनने पर लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ लोगों को जीवनभर मिलता रहेगा। अभिषेक ने आरोप लगाया कि आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी और हुमायूं कबीर भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहे हैं, जिससे भाजपा को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ सुरक्षा मिली हुई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ वास्तविक लड़ाई केवल तृणमूल कांग्रेस ही लड़ रही है, जबकि अन्य दल उसे अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत नाम कटे लोगों के हित में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची हैं, जबकि अन्य दलों ने इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं की। नंदीग्राम में आईएसएफ और माकपा द्वारा अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को फायदा पहुंच सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in