फाइल फोटो
कोलकाता सिटी
आनंदपुर में बंद मकान से 2 लाख नकद और 45 ग्राम सोना चोरी
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता:
आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तपसिया रोड स्थित एक बंद फ्लैट को निशानों बनाकर अज्ञात चोरों ने नकद और सोने के जेवरातों की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित काशिफ खुरशीदी (45) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित 3 सितंबर 2026 की रात अपने परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे। 7 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि उनके फ्लैट का कोलैप्सिबल गेट और मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर जाने पर अलमारी का लॉकर खुला मिला, जिसकी चाबी लॉकर में ही लटकी हुई थी।जांच करने पर अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये नकद और करीब 45 ग्राम वजन के सोने के गहने गायब मिले। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

