फाइल फोटो
फाइल फोटो

आज रेजीनगर और नंदीग्राम में उपचुनाव

Published on: 

71 कंपनी केंद्रीय बल तैनात

638 मतदान केंद्र, सभी पर वेबकास्टिंग

रेजीनगर में 15, नंदीग्राम में 9 उम्मीदवार

मधुर, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट और पूर्व मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर आज यानी मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। दोनों सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,57,657 मतदाता हैं। रेजीनगर सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं नंदीग्राम में नौ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव जीता था और बाद में भवानीपुर सीट बरकरार रखते हुए नंदीग्राम की विधायकी छोड़ दी। इसी तरह रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नौदा दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। नौदा सीट बरकरार रखने के लिए उन्होंने रेजीनगर की विधायकी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद दोनों सीटें खाली हुईं। रेजीनगर में 315 और नंदीग्राम में 323 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। चुनाव को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न करने के लिए कुल 71 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in