कमालगाजी फ्लाईओवर पर बाइक की टक्कर से नीचे गिरा युवक

सड़क पर मिले खून के निशान, हादसे ने झकझोरा स्थानीयों को
नरेंद्रपुर थाने की तस्वीर
नरेंद्रपुर थाने की तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

बारुईपुर: नरेंद्रपुर के कमालगाजी फ्लाईओवर पर रविवार देर रात तेज रफ्तार से बाइक चलाने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बारुईपुर के धोपा गाछी इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय अरुण नस्कर, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, अपनी बाइक से कोलकाता की ओर जा रहे थे। उसी समय, विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक, जिसे अपूर्व मंडल चला रहा था, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अपूर्व मंडल खुदीराम मेट्रो स्टेशन के पास का रहने वाला बताया गया है। वह दीपावली से पहले पटाखे खरीदकर घर लौट रहा था। अचानक हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण का संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर की रेलिंग पार करते हुए नीचे सड़क पर जा गिरा। दोनों बाइकों की भिड़ंत के कारण वे फ्लाईओवर पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हुआ, जो पास से गुजर रहा था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अरुण की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर खून के निशान और क्षतिग्रस्त बाइकों को देखकर लोगों में भय का माहौल फैल गया। त्योहारी मौसम में इस तरह का हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरों की ओर इशारा करता है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर ली है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खो देना रहा। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि त्योहारों की खुशी सुरक्षित यात्रा के साथ ही सार्थक होती है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in