संपत्ति के बंटवारे के लिए वसीयत जरूरी: नारायण जैन

आदित्य बिड़ला समूह के प्रेसिडेंट और एस्टेट प्लानिंग विशेषज्ञ आर पी पंसारी भी थे मौजूद
Kolkata
संपत्ति के बंटवारे के लिए वसीयत जरूरी
Published on: 

कोलकाता : ‘कंसर्न फॉर कलकत्ता’ की ओर से शनिवार शाम आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में संपत्ति के उत्तराधिकार और वसीयत से जुड़े कानूनी पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में वकील नारायण जैन ने संपत्ति के सुव्यवस्थित बंटवारे और उत्तराधिकार संबंधी विवादों से बचने के लिए वसीयत तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया।

उद्घाटन सत्र में आदित्य बिड़ला समूह के प्रेसिडेंट और एस्टेट प्लानिंग विशेषज्ञ आर पी पंसारी ने प्रभावी वसीयत तैयार करने की प्रक्रिया, उसके क्रियान्वयन, पंजीकरण तथा आवश्यक कानूनी सावधानियों की जानकारी दी।

नारायण जैन ने कहा कि स्पष्ट और विधिसम्मत वसीयत से संपत्ति के हस्तांतरण में सुविधा होती है तथा संभावित पारिवारिक विवादों को कम किया जा सकता है। उन्होंने वसीयत के जरिए प्राप्त संपत्ति पर आयकर संबंधी प्रावधानों का भी उल्लेख किया।

वकील आर डी करका ने वसीयत में होने वाली सामान्य कानूनी त्रुटियों, गवाहों की भूमिका और वसीयतकर्ता की चिकित्सकीय स्थिति से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी।

इस अवसर पर नारायण जैन को अध्यक्ष, पुष्पा अग्रवाल को उपाध्यक्ष, केएस अधिकारी को सचिव और एसके सिल्टानिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। ओपी झुनझुनवाला आईपीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in