हरियाणा में लाखों की ठगी करने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

कोलकाता : हरियाणा में कई लोगों से ठगी करने के एक अभियुक्त को हरियाणा पुलिस ने न्यू मार्केट इलाके से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम धनराज सिंह है। बुधवार को अभियुक्त को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 4 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, धनराज सिंह लंबे समय से हरियाणा में लोगों को सरकारी व निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर फरार चल रहा था। घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच कर रही हरियाणा पुलिस को जानकारी मिली कि वह कोलकाता में छिपा है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार की रात तलाशी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in