कोलकाता मेट्रो के सामने आत्महत्या के इरादे से लगाई छलांग, मेट्रो सेवा बाधित

मेट्रो सूत्रों ने बताया है कि शाम पांच बजकर 58 मिनट पर मैदान मेट्रो स्टेशन के अप लाइन में दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो के सामने एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी।
फाइलि फोटो
फाइलि फोटोREP
Published on: 

कोलकाताः कोलकाता मेट्रो के यात्रियों को सोमवार की शाम फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल सोमवार की शाम मैदान मेट्रो स्टेशन में एक व्यक्ति ने आत्महत्या के इरादे से मेट्रो के सामने छलांग लगा दी।

मेट्रो सूत्रों ने बताया है कि शाम पांच बजकर 58 मिनट पर मैदान मेट्रो स्टेशन के अप लाइन में दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो के सामने एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इससे अप एवं डाउन दोनों लाइनों में मेट्रो का आवागमन ठप हो गया। इस घटना की वजह से सेंट्रल स्टेशन से महानायक उत्तम कुमार ( टॉलीगंज) तक की सेवा बंद है, लेकिन सेंट्रल से दमदम और टॉलीगंज से शहिद खुदीराम तक मेट्रो चल रही है।

मेट्रो प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद ट्रेक की विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया और उसके बाद उद्धार कार्य चलाया गया। यथाशीघ्र ब्लू लाइन मेट्रो सेवा चालू करने की कोशिश की गई।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही टॉलीगंज स्टेशन के निकट एक मेट्रो रेक में खराबी आ गयी थी जिससे करीब एक घंटे तक परिसेवा बाधित रही थी। यही नहीं, सुरंग में फंसे मेट्रो में मौजूद यात्रियों को पायलट के केबिन से एक-एक कर बाहर निकाला गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News