

कोलकाता : कोलकाता महानगर सहित हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना व आस-पास के अंचल गोमाता के पूजन-अर्चन, वंदन व सेवा में सराबोर नजर आये। देश की प्राचीनतम गोसेवी संस्था कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी ने जनमानस को गोसेवा से जोड़ने के लिए शहर व शहरांचल के आवासनों व काम्प्लेक्सों में गोपूजन केंद्र की जो पहल की व सार्थक नजर आई और पहले की तुलना में काफी अधिक संख्यक गोभक्त गोपूजन व सेवा का लाभ ले पाये।
देश की 142 साल से गौ-सेवा को समर्पित संस्था कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के ऐतिहासिक गोपाष्टमी मेला-2026 के अवसर पर सोदपुर गौधाम में पधारे गणमान्य अतिथियों ने कहा कि सोसाइटी जिस समर्पण भाव से गौ-सेवा और संरक्षण के कार्य में जुटी है, अगर उसे पूरे समाज का उदारमना साथ मिले तो वो दिन दूर नहीं होगा जब हर गौ-माता सुरक्षित और संरक्षित हो जाएगी।
इसलिए आज गोपाष्टमी के पुनीत पावन अवसर पर हमें स्वयं और अपने से जुड़े हर व्यक्ति को गौ-सेवा के प्रति तन-मन-धन से संकल्पित करना चाहिए। सोसाइटी के परंपरागत 142 वें मेले का आयोजन सोदपुर गौधाम और लिलुआ गौधाम में बड़े ही धूमधाम से आयोजित हुआ। सोदपुर में आयोजित मेले में सुबह से ही गौपूजन एवं तुलादान के लिए भक्तों का तांता लग गया।
गोसभा का शुभारंभ मंचासीन ट्रस्टी सुरेश मनकसिया, सुरेश चंद्र बंसल, समारोह अध्यक्ष बिरमप्रकाश सुल्तानिया, उपाध्यक्ष हेमचंद अग्रवाल, उद्घघाटनकर्ता संजय अग्रवाल, मुख्य अतिथि चित्तरंजन चौधरी, विशिष्ट अतिथि निर्मल सराफ, अनूप रूंगटा, सुरेश गाड़ोदिया, महामंत्री महावीर प्रसाद बजाज, शाखा मंत्री गौरीशंकर कालुका, सोदपुर मेला संयोजक सुदेश अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
गणेश वंदना सत्यनारायण तिवाड़ी, गौ-वंदना सुरेंद्र चमडिया एवं राजकमल बांगड़ ने प्रस्तुत की। स्मारिका का विमोचन सभा अध्यक्ष बिरमप्रकाश सुल्तानिया द्वारा सोसाइटी की पत्रिका 'गो-संवाद' के सम्पादक विजय निगाणिया के सहयोग से किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में सुदेश अग्रवाल ने सोदपुर में एक 10 कमरों का आधुनिक गेस्ट हाउस बनाने के प्रकल्प की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने आवाहन किया कि यदि साल्टलेक या न्यूटाउन में एक बीघा जमीन यदि सरकार के सहयोग से मिल सके तो सोसाइटी गौभक्तों के सहयोग से एक आदर्श गौधाम सहित एक विशाल भवन का निर्माण करने में सक्षम होगी। महामंत्री महावीर प्रसाद बजाज ने सोसाइटी की संक्षिप्त जानकारी देते हुए सोसाइटी के विकास कार्यों के बारे में बतलाया। ट्रस्टी सुरेश मानकसिया ने देसी गोवंशों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
उद्धघाटनकर्ता संजय अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में सोसाइटी को अपने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शाखा सचिव गौरीशंकर कालुका द्वारा सोदपुर गोधाम की गतिविधियों की जानकारी दी । सह-सचिव अजय कुमार शाह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सोदपुर गौधाम में पानीहट्टी की विधायिका श्रीमती रत्ना देवनाथ अपने पति श्री शेखर देवनाथ के साथ मेले में पधारी एवं पूरे सनातनी विधि विधान से गौमाता का पूजन संपन्न किया एवं तत्पश्चात कीर्तन स्थल में मधुर स्वर में गाये जा रहे राम नाम संकीर्तन का सपरिवार आनंद लिया। उन्होंने सोदपुर गौधाम का परिदर्शन किया एवं अपने संबोधन में सोदपुर में इतनी भव्य सजावट एवं सुव्यवस्था की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और गौसेवा के लिए अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विधायक देवनाथ ने तुलादान स्थल पर तुलादान भी किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन महावीर प्रसाद रावत ने किया।
सोदपुर में कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम को 31 गोभक्त जोड़ों द्वारा गौपूजन संपन्न किया गया। इसके बाद रास - डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। सनातनी गौसभा के बाद सोसाइटी के सहयोगी गौभक्त समूह श्याम मंडल (नूतनबाजार) द्वारा मोनू सुल्तानिया के सानिध्य में गो-भजन संध्या का विराट आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तगण भाव विभोर होकर झूम उठे।
मेले में नाना प्रकार की मुखरोचक चाट, तरह तरह के व्यंजन , फल, भेलमुडी, पुचका, आदि की सुव्यवस्था श्याम मंडल के सहयोग से की गई। इसके अलावा पूरी गोशाला की साज सज्जा एवं रोशनी आदि की व्यवस्था तथा गौ संकीर्तन संध्या का आयोजन विनोद कैलाश सुल्तानिया, मोनू सुल्तानिया की अगुवाई में पूरे श्याम मंडल (नूतन बाजार) के गोभक्त सदस्यों के द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र चमडिया ने बतलाया कि ऐतिहासिक सोदपुर मेले की सफलता में शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों, विशेष रूप से गौरीशंकर कालुका, सुरेंद्र प्रसाद पटवारी, द्वारिकाप्रसाद अग्रवाल, बिमल मल्लावत, सुदेश अग्रवाल, राधेश्याम सुल्तानिया, एन के अग्रवाल, अजय शाह, पवन खेमका, निर्मल सुनील अग्रवाल, सुनील शाह, दीपक अग्रवाल, सुनील खेतान, राजकमल बांगड़, विजय निगाणिया, कमल केडिया,
चंद्रशेखर अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, बिमल मल्लावत, श्रीकुमार बगड़िया, आशीष थर्ड, श्याम बांगड़, अनेकानेक महिला कार्यकर्ताओं तथा सोसाइटी के कर्मीवृंदों का भरपूर सहयोग मिला। सोदपुर के कामधेनु गौधाम एवं अनुसंधान केंद्र में भी गौपूजन, गौ हवन तथा संध्या गौआरती का विशेष कार्यक्रम शाखा सचिव संदीप तुलसियान, सह सचिव सत्येंद्र अग्रवाल एवं अनेक महिला सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।
दूसरी ओर, लिलुआ गोधाम में विविध आयोजनों के साथ आयोजित गोपाष्टमी मेला-2026 का उद्घाटन राज्य के डीजी लाॅ एं आर्डर अजेय मुकुंद राणाडे की अध्यक्षता में नगर उन्नयन राज्य मंत्री उमेश राय ने विधायक संजय सिंह, हावड़ा के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी, सोसाइटी के ट्रस्टी सजन कुमार बंसल, उद्योगपति विवेक आडूकिया, मनोज बेसवाल, अर्चित झुनझुनवाला व निर्मल अग्रवाल
की गरिमामय उपस्थिति में किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री राणाडे ने कहा कि अब राज्य में सनातनी सरकार है और इस स्थिति में सोसाइटी और विस्तार के साथ गोसेवा के कार्य को करेगी ऐसा मेरा विश्वास है। हावड़ा के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि गोसेवा केवल गोपाष्टमी नहीं रोज करनी चाहिए।
अन्य अतिथियों ने भी सोसाइटी के गोसेवा महायज्ञ की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन लिलुआ गौधाम के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने किया जबकि उपाध्यक्ष दीपक कनोडिया, सचिव दीपक मुरारका सहित अनिल जैन, कमल गुप्ता, राकेश चौधरी,
धर्मेन्द्र सिंह, प्रदीप जयदेवका, प्रिंस अग्रवाल , शिव कल्याणी , दिलीप सिंघानिया , संजय गुप्ता, कपिल जोशी सहित अनेक सदस्यों व कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। यहां पर सुबह से रात तक गोभक्तों का आवागमन चलता रहा एवं असंख्य गौभक्तों ने गोमाता के साथ सैल्फी प्वाइंट पर सेल्फी फोटो खिंचवाई।
मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र चमडिया ने बतलाया कि साल्टलेक के आई बी पार्क में भी बड़े रूप में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से स्कूल के लगभग 1500 बच्चों ने अपने अभिवावकों के साथ गोमाता का दर्शन एवं पूजन किया।
यहां पधारे बच्चों एवं सभी गौभक्तों ने परंपरागत मेले में तरह तरह के झूले, रिक्शा सवारी, घोड़ा सवारी, चित्रकारी, पॉटरी शिल्प कला, तरह तरह के खेलों के साथ ही नाना प्रकार के मुख्रोचक व्यंजनों का आनंद लिया। यहां सोसाइटी में तैयार नाना प्रकार के गौ-उत्पादों का भी एक भव्य स्टाल लगाया गया, जहां गौ भक्तों ने जमकर खरीददारी की।
यह आयोजन सोसाइटी के युवा कार्यकर्ता अनुराग गुप्ता, नितिन सिंघी, बजरंग गुप्ता, विशाल अग्रवाल, संजय पोद्दार एवं अन्यान्य महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक धूमधाम से सफल हुआ।