12 अक्टूबर से होगा सात दिवसीय भव्य रामलीला मंचन

भारतीय संस्कृति मंच की ओर से होगा आयोजन
Kolkata
भारतीय संस्कृति मंच
Published on: 

कोलकाता : भारतीय संस्कृति मंच की ओर से 12 से 18 अक्टूबर तक साल्ट लेक स्थित बी.एफ. पार्क रामलीला मैदान में ‘रामलीला मंचन 2026’ का आयोजन होगा। प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सामिक भट्टाचार्य करेंगे।

रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष नवल जालान, सचिव अभिषेक डोकानिया, संयुक्त सचिव पंकज भालोटिया और कोषाध्यक्ष रूपक केडिया ने आयोजन की जानकारी दी।

मानवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 50 से अधिक कलाकार राम जन्म से राज्याभिषेक तक की रामगाथा प्रस्तुत करेंगे। राम विवाह, सीता हरण, लंका दहन और रावण वध प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजकों ने लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in