सावन और तीज का एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम सुरंगों सावन का आयोजन

सावन और तीज का एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम सुरंगों सावन का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महाराजा अग्रसेन धाम की महिला समिति द्वारा आज अग्रवाल समाज की महिलाओं के लिए सावन और तीज का एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम सुरंगों सावन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, नाटक, तंबोला तथा अनेक रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे वातावरण में उत्साह, उमंग और आनंद का माहौल बना रहा | कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट्स भी प्रदान किए गए तथा स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन जालान, महा मंत्री श्रीमती सरिता साराफ, कोषाध्यक्ष श्रीमती निर्मला अग्रवाल, संयुक्त मंत्री श्रीमती प्रेम केयाल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अदुकीय, संयुक्त मंत्री श्रीमती बबीता दीवान, संयुक्त मंत्री बीना चूड़ीवाला, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा बागड़िया, संयुक्त कोषाध्यक्ष ममता केडिया, श्रीमती शैलजा केड़िया, श्रीमती नीलू सुल्तानिया, श्रीमती कविता अग्रवाल, श्रीमती अनिता सिंहानिया, श्रीमती राज गोयनका, श्रीमती नीलम अग्रवाल, श्रीमती अनीता सिंघानिया, श्रीमती सरिता अडुकिया श्रीमती बीना चुरीवाला, श्रीमती अनिता केडिया, श्रीमती ज्योति केजरीवाल एवं श्रीमती सुधा सोनथालिया उपस्थित रहीं एवं धाम से जुड़ी अन्य सदस्या भी उपस्थित थीं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in