हजारों किलो पुराने अखबारों से बन रहा दुर्गापूजा पंडाल

‘कोलाज’ में दिखेगी एकता की तस्वीर
Kolkata
पुराने अखबारों से बन रहा दुर्गापूजा पंडाल
Published on: 

कोलकाता : बागुईआटी रेल पोखर यूनाइटेड क्लब अपने दुर्गापूजा के 73वें वर्ष में अनूठी कलात्मक प्रस्तुति के साथ श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस वर्ष पंडाल की थीम ‘कोलाज’ रखी गई है, जिसे कलाकार सोमनाथ तमली ने परिकल्पित किया है।

पंडाल के निर्माण में हजारों किलो पुनर्चक्रित पुराने अखबारों का इस्तेमाल किया गया है। ‘कोलाज’ के माध्यम से कला, समाज, इतिहास, स्मृतियों और बदलते संचार माध्यमों को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।

पंडाल की अवधारणा का संबंध मां दुर्गा की पौराणिक कथा से भी जोड़ा गया है, जिसमें विभिन्न देवताओं की शक्तियों के सामूहिक स्वरूप से देवी दुर्गा का निर्माण हुआ। पंडाल में रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सत्यजीत रे, सत्येंद्रनाथ बोस, मातंगिनी हाजरा, ईश्वरचंद्र विद्यासागर और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के योगदान को भी दर्शाया गया है।

अखबारों के जरिए पुराने दौर की समाचार संस्कृति और वर्तमान डिजिटल युग के बदलाव को सामने लाने का प्रयास किया गया है। क्लब के सचिव स्नेहाशीष देबनाथ ने कहा कि ‘कोलाज’ समाज, संस्कृति और इतिहास के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर सामूहिक शक्ति और एकता का संदेश देता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in