FICCI FLO कोलकाता में तीन पीढ़ियों का संवाद

विरासत से लेकर उद्यमिता तक पर हुई चर्चा
Kolkata
FICCI FLO
Published on

कोलकाता : लेडीज ऑर्गनाइजेशन FICCI FLO कोलकाता की ओर से ‘3 Generations, 3 Perspectives: A Moving Legacy’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राठी परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक मंच पर पारिवारिक व्यवसाय, उत्तराधिकार, उद्यमिता, वित्तीय आत्मविश्वास और बदलते समय के साथ विरासत को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।

संवाद में आनंद राठी, संस्थापक एवं ग्रुप चेयरमैन, आनंद राठी ग्रुप; प्रीति राठी गुप्ता, बोर्ड सदस्य, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एवं संस्थापक, LXME; तथा कृष्णव गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर, आनंद राठी ग्रुप शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रिचा अग्रवाल, फाउंडर डायरेक्टर, Emami Art एवं चेयरपर्सन, Kolkata Centre for Creativity, और विदुला अग्रवाल, डायरेक्टर, Emami Group एवं फाउंडर, WE ME ने किया।

आनंद राठी ने उद्यमिता को केवल संपत्ति या कारोबार के स्वामित्व तक सीमित न मानते हुए इसे जिम्मेदारी स्वीकार करने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को तैयार करने में सीधे सलाह देने के बजाय सही सवाल पूछना और उन्हें अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों का अनुभव देना अधिक महत्वपूर्ण है।

वहीं, प्रीति राठी गुप्ता ने महिलाओं की वित्तीय भागीदारी और आत्मविश्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए चुनौती केवल वित्तीय जानकारी हासिल करना नहीं, बल्कि अपने निर्णयों पर विश्वास करना भी है।

कृष्णव गुप्ता ने अगली पीढ़ी की भूमिका पर कहा कि बदलाव का सुझाव देने से पहले पर्याप्त तैयारी जरूरी है। कार्यक्रम में रचनात्मक असहमति को भी बेहतर निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सम्मानजनक बहस, स्पष्ट संवाद और तैयारी से पारिवारिक व्यवसाय में नए विचारों को जगह मिल सकती है।

FICCI FLO कोलकाता की चेयरपर्सन मानसी अग्रवाल ने कहा कि विरासत केवल कारोबार और जिम्मेदारियों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना नहीं है, बल्कि मूल्यों और अनुभवों को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी को अपनी सोच और पहचान विकसित करने का अवसर देना भी है।

मानसी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम FLO के वार्षिक थीम ‘Power Up’ के अनुरूप महिलाओं के ज्ञान, आत्मविश्वास और आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक पहल रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in