कोलकाता में 16 से 21 दिसंबर तक लगेगा ‘नये दृष्टिकोण वाला शिविर’

योग, ध्यान और जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियों के जरिए स्वस्थ जीवन का दिया जाएगा संदेश
Kolkata
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की पहल
Published on: 

कोलकाता : सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में 16 से 21 दिसंबर 2026 तक छह दिवसीय ‘नये दृष्टिकोण वाला शिविर’ आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में नौल हैमरिंग तकनीक, ध्यान, ऊर्जा जागरण और जीवनशैली से संबंधित व्यावहारिक अभ्यास कराए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।

संस्था का दावा है कि भारत और विदेशों में इस अभियान के तहत अब तक 10 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। शिविर के आयोजन में कोलकाता के प्रमुख उद्योगपतियों की समिति सहयोग करेगी।

इसमें पद्मश्री सज्जन भजांका, राधेश्याम गोयनका, कुंज बिहारी अग्रवाल, सज्जन कुमार बंसल, महाबीर अग्रवाल, रमेश सरावगी, किशोर पासारी, सज्जन पटवारी, बिमल चौधरी, दीनदयाल बुबना, शालिनी बुबना, संतोष जैन और सुरेश जैन शामिल हैं।

पद्मश्री सज्जन भजांका ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समय निकालना आवश्यक है। यह शिविर आत्म-जागरूकता और बेहतर जीवनशैली अपनाने का अवसर प्रदान करेगा।

शिविर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, हालांकि 100 रुपये का पंजीकरण कार्ड अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों को सत्रों के बाद निःशुल्क क्षारीय नाश्ता भी दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिकाधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News