हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हैकहेरिटेज में 91 छात्र की टीमों ने भाग लिया

हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हैकहेरिटेज में 91 छात्र की टीमों ने भाग लिया
Published on

कोलकाता : हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोलकाता ने एक मेगा इंट्रा-कॉलेज हैकथॉन 'हैकहेरिटेज' का आयोजन किया, जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के 91 छात्रों के टीमों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। शीर्ष 30 टीमों का चयन हैकहेरिटेज से किया गया। यही टीम स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व करेंगे। एचआईटीके में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के सीएसबीएस और एसपीओसी विभाग के प्रोफेसर जॉयदेब हाजरा ने कहा, हैकहेरिटेज जैसा प्रतिस्पर्धी मंच हमें प्रतिभा के सही समूह का चयन करने में मदद करता है जो स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में हमारे संस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा। हम इसका अनुकरण करना चाहते थे कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन कैसे होता है और इसके अलावा, हैकहेरिटेज ने छात्रों को सीखने और नवाचार करने का अवसर दिया है जो स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में जीत हासिल करने के लिए जरूरी हैं। हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोलकाता के प्रिंसिपल प्रोफेसर बासब चौधरी ने कहा, इस आयोजन ने हमें सही छात्रों को ढूंढने में मदद किया जो एसआईएच 2023 में हमारा प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

छात्रों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। वे वास्तविक समय की उन समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं जिनका सामना हमारा देश कर रहा है। हेरिटेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ पी के अग्रवाल ने कहा, एनईपी 2020 के जारी होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक ऐसा मंच है जहां छात्र हमारे देश के सामने आने वाली वास्तविक समय की समस्याओं का समाधान देंगे और इस प्रकार यह मंच एक आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in