फर्जी चेक के जरिए महिला के अकाउंट से 8.40 लाख रुपये की निकासी

महिला ने मटियाब्रुज थाने में दर्ज कराई शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : एक सरकारी बैंक के मटियाब्रुज शाखा से एक महिला के बैंक खाते से फर्जी चेक के जरिए 8.40 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी का मामला सामने आया है। पीड़िता को बैंक से कोई चेकबुक जारी नहीं हुई थी और लेन-देन के समय वह राज्य से बाहर थीं। पीड़िता की शिकायत पर मटियाब्रुज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को जब महिला अपने बैंक खाते से लेन-देन के सिलसिले में बैंक शाखा पहुंचीं और खाते की जांच कराई, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनके खाते से दो बार में कुल 8.40 लाख निकाल लिए गए थे।

बिना चेकबुक जारी हुए चेक से निकाले गए पैसे

बैंक खाते के विवरण से पता चला कि 23 जुलाई 2026 को 4.20 लाख और 28 जुलाई 2026 को फिर से 4.20 लाख रुपये की निकासी चेक के माध्यम से की गई थी। पीड़िता का दावा है कि उन्होंने कभी भी बैंक से कोई चेकबुक प्राप्त नहीं की थी और न ही किसी चेक पर हस्ताक्षर किए थे। पीड़िता ने बताया कि जिस दौरान यह संदिग्ध लेन-देन हुए, उस समय वह पश्चिम बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार के सीवान जिले में थीं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in