एयरपोर्ट पर रद्द हुईं 8 उड़ानें, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

गर्मी की छुट्टियों को केन्द्र कर यात्रियों ने की थी बुकिंग 
एयरपोर्ट पर रद्द हुईं 8 उड़ानें, यात्रियों को हुई भारी परेशानी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार का दिन यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हुआ। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर कुल आठ उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं। अचानक हुई इन उड़ानों की रद्दीकरण से एयरपोर्ट पर यात्रियों में भारी असमंजस देखी गई। कई यात्रियों को न तो समय पर जानकारी मिल पाई, न ही वैकल्पिक व्यवस्था। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। वहीं काफी लोग असंमजस है कि वे अपनी उड़ानों की बुकिंग रखें या उसे रद्द करें। इस बारे में एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. प्रबत रंजन बेउरिया ने बताया बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर भी अन्य एयरपोर्ट के बंद हाेने का असर पड़ा है। वहां के लिए उड़ानें रद्द कर दी गयी है। इसके साथ ही कुछ अन्य एयरपोर्ट पर भी एयरलाइंस ने उड़ानों को रद्द कर रखा है।

घरेलू उड़ानें :

आगमन रद्द उड़ानें :

1. 6ई 6344 (गुवाहाटी से) — दोपहर 3:30 बजे

2. आईएक्स 1512 (गाजियाबाद से) — शाम 7:20 बजे

3. 6ई 6041 (चंडीगढ़ से) — रात 10:20 बजे

4. आईएक्स 2510 (श्रीनगर से) — रात 11:50 बजे

प्रस्थान रद्द उड़ानें :

1. आईक्स1511 (गाजियाबाद के लिए) — सुबह 7:10 बजे

2. 6ई 0201 (देहरादुन के लिए) — सुबह 9:40 बजे

3. 6ई 0874 (चंडीगढ़ के लिए) — दोपहर 1:25 बजे

4. आईएक्स 2509 (श्रीनगर के लिए) — शाम 5:10 बजे

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें :

आगमन रद्द उड़ानें :

1. बीएस 0207 (चटगांव से) — सुबह 11:40 बजे

2. बीएस 0203 (ढाका से) — शाम 5:45 बजे

प्रस्थान रद्द उड़ानें :

1. बीएस 0208 (चटगांव के लिए) — दोपहर 12:40 बजे

2. बीएस 0204 (ढाका के लिए) — शाम 6:45 बजे

यात्रियों का कहना है देश सबसे पहले

गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान इस तरह की उड़ानों की रद्दीकरण आम लोगों के लिए भारी असुविधा का कारण बनती है। वहीं इस बार यात्री खुद टिकटों की रिशेड्यूलिंग कर रहे हैं तथा इनका कहना है कि हमारे लिए देश पहले है। कई लोगों ने अपने घुमने के प्लान में बदलाव किया है और अब वे इसे दुर्गापूजा के लिए स्थगित कर रहे हैं।

अंजनी धानुका
अंजनी धानुका

ट्रैवेल एजेटों ने कहा : भारत विरोधी देशों में न जाने का करेंगे पर्यटकों से अपील

ट्रैवेल एजेंट्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया, ईस्ट के चेयरमेन व एयरकॉम ट्रैवेल्स के डायरेक्टर अंजनी धानुका ने बताया कि टर्की और अजरबैजान जैसे देशों को हम फिलहाल बाॅयकॉट कर रहे हैं। यहां यात्रियों और पर्यटकों से न जाने की अपील कर रहे हैं। इनका कहना है कि भारत - पाकिस्तान के मुद्दे पर इन दोनों देशों ने भारत का साथ नहीं दिया है। इसलिए भारतीय होने के नाते वहां न जाना ही बेहतर है। इस बारे में वे पर्यटकों से अपील करना चाहते हैं कि आप कहीं भी जाएं लेकिन इन देशों में न जाएं। अगर फिर भी कोई ​जाना चाहेगा तो हम उनकी टिकट बुक नहीं करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in