मोबाइल में मैलिशियस APK इंस्टॉल कर लाखों की ठगी, 6 गिरफ्तार

सर्वे पार्क थाना इलाके की घटना
रुपये और मोबाइल के साथ पकड़े गये जालसाजों की तस्वीर
रुपये और मोबाइल के साथ पकड़े गये जालसाजों की तस्वीर
Published on

कोलकाता : मोबाइल फोन में मैलिशियस एपीके फाइल इंस्टॉल कर बैंक खाते से लाखों की ठगी करने के आरोप में सर्वे पार्क थाना की पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम अरिंदम दास (21), सौभिक व्यपारी (23), शायन राजवंशी (21) अर्पण दास (27), दिलदार अंसारी (33) और अनीश सरकार (21) है। सोमवार की रोत पुलिस की टीम ने सोदपुर थाना इलाके के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इंटाली थाना इलाके से दो अन्य को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त बैंक खातों की जानकारी इकट्ठा कर और सिम कार्ड जुटाकर साइबर ठगों तक पहुंचाने का काम करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 लाख रुपये, एक कार, दो महंगी घड़ियां, सोने के आभूषण, 16 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 4 चेक बुक, 10 सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

झारखंड कनेक्शन आया सामने

जांच के दौरान पाया गया है कि अनीश सरकार बैंक खातों की जानकारी और उनसे जुड़े मोबाइल सिम कार्ड इकट्ठा कर दिलदार अंसारी को पहुंचाता था। दिलदार झारखंड आधारित साइबर ठग गिरोह से जुड़ा है और विभिन्न मोबाइल के जरिए बैंक खातों का संचालन कर ठगी की रकम निकालता था। ठगी की राशि कभी नकद निकाली जाती थी तो कभी सोना और अन्य कीमती सामान खरीदने में इस्तेमाल की जाती थी। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in