

कोलकाता : महानगर के दो अलग-अलग इलाकों में नाका चेकिंग के दौरान एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) ने कुल 36.94 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पहली घटना बड़तल्ला थाना क्षेत्र के चित्तरंजन एवेन्यू की है। मंगलवार सुबह करीब 9:55 बजे नाका चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम ने एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार फजलुर रहमान नामक व्यक्ति के बैग से 16.94 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी व्यक्ति नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी। दूसरी घटना न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के छातावाली गली की है। यहां नाका चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम ने एक अन्य वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में मौजूद व्यक्ति के बैग से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेक टाउन निवासी बसंत सोनी ने बताया कि वह उक्त राशि बैंक में जमा करने जा रहे थे। हालांकि, आयकर विभाग ने पैसे जब्त कर लिए हैं।
बड़ाबाजार और पोस्ता से 20.40 लाख रुपये नकद जब्त
मंगलवार को बड़ाबाजार और पोस्ता थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 20.40 लाख रुपये नकद बरामद किए। पहली घटना बड़ाबाजार थाना अंतर्गत महात्मा गांधी रोड और चितपुर क्रॉसिंग की है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 16.40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। हुगली के सिंगूर का रहने वाला यह युवक इतनी बड़ी राशि ले जाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दूसरी घटना पोस्ता थाना क्षेत्र के महर्षि देवेन्द्र रोड की है। यहां पुलिस ने एक युवक को 4 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा