बड़ाबाजार में व्यक्ति के बैग से 2.20 लाख रुपये चोरी, 5 गिरफ्तार

बड़ाबाजार के ओल्ड चीना बाजार स्ट्रीट की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के ओल्ड चीना बाजार स्ट्रीट में एक व्यक्ति के बैग से 2.20 लाख रुपये नकद चोरी होने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता शंकर सिकदर ने बड़ाबाजार थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शबीर मंडल (34), शाहजहां लस्कर (31), अताऊल शेख (32), रामजी सरदार और मिराज गाजी के रूप में की है। सभी आरोपी दक्षिण 24 परगना के जीवनतल्ला इलाके के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, हुगली जिले के मोगरा के निवासी शंकर सिकदर गत 5 मार्च को ओल्ड चीना बाजार स्ट्रीट में खरीददारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने उनके बैग से 2.20 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ाबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन की टीम ने आरोपी की पहचान कर उन्हें ट्रेस करना शुरू किया। इसके बाद मुकुंदपुर इलाके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की योजना और घटना के तरीके का खुलासा किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेशेवर थे और उन्होंने चोरी को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी की गई रकम और बैग को बरामद करने के लिए जांच जारी रखी हुई है।

स्थानीय लोग इस गिरफ्तारी की सराहना कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में आने वाले लोग अपने कीमती सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

कोलकाता पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं और पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in