विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो कश्मीरी युवकों का अपहरण

प्रगति मैदान से 5 गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में दो युवकों के अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने युवकों को रिहा करने के बदले 30 लाख रुपये की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उन्हें पहले कोलकाता बुलाया गया और फिर प्रगति मैदान इलाके के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद आरोपितों ने युवकों के परिजनों से संपर्क कर भारी फिरौती की मांग की।

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दोनों अपहृत युवकों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और मौके से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए जम्मू ले जाने हेतु ट्रांजिट रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए 26 मार्च तक की अनुमति दे दी।

पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in