कोलकाता के नामी ज्वेलरी शोरूम से उड़ाया 2.80 किलो सोना!

पार्क स्ट्रीट थाने की घटना, 4 गिरफ्तार
कोलकाता के नामी ज्वेलरी शोरूम से उड़ाया 2.80 किलो सोना!
Published on

कोलकाता : महानगर के नामी ज्वेलरी शोरूम से 2.80 किलो सोने के गहनों की चोरी के मामले में कोलकाता पुलिस के डीडी के अधिकारियों ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना पार्क स्ट्रीट थाना इलाके की है। अभियुक्तों के नाम तापस माइति, प्रबीर चक्रवर्ती, नवोज्योति दत्ता और देवव्रत गांगुली हैं। शनिवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के मध्य में पार्क स्ट्रीट थाने में एक नामी ज्वेलरी शोरूम के मालिक ने 2.80 किलो सोने के गहने चुरा लिये जाने की शिकायत दर्ज करायी थी। शोरूम से गायब हुए सोने की कीमत बाजार में 2 करोड़ रुपये है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारियों ने पहले ही पिंटू देवनाथ नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को और 4 लोगों के बारे में पता चला। इसके बाद ही पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in