इकबालपुर के घर में घुसकर 10 लाख की डकैती

पुलिस ने महिला सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : इकबालपुर थानांतर्गत डॉ. सुधीर बोस रोड स्थित घर में घुसकर 10 लाख की डकैती को अंजाम दिया गया। आरोप है कि लुटेरों ने चाकू की नोक पर घर की महिला को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम दिवाकर भक्त, दीपंकर भक्त, सजदा रियाज और संजीव राय हैं। चारों अभियुक्त नदिया के बागदा के रहनेवाले हैं। सोमवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 30 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार इकबालपुर के डॉ. सुधीर बोस रोड की रहनेवाली शबाना खातून ने डकैती की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 जून की रात 9.15 बजे उनके घर का दरवाजा खुला होने पर कुछ लोग अचानक अंदर घुस आए। आरोप है कि एक महिला ने उनका मुंह दबा दिया, जबकि एक व्यक्ति ने उनके गले पर चाकू रख दिया। बाकी आरोपी घर के अंदर से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान लूटकर फरार हो गये। आरोप है कि अभियुक्तों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर अभियुक्तों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in