ई सिगरेट बेचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने बेनियापुकुर इलाके से पकड़ा अभियुक्तों को
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बेनियापुकुर थाना अंतर्गत पार्क स्ट्रीट इलाके में ई सिगरेट बेचने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्तों के नाम मो.रिफाइज, अब्दुल हकीम, अहमद मसूद और मो एजाज हैं । जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस के ए आर एस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से बेनियापुकुर इलाके में ई सिगरेट बेच रहे है । उक्त सूचना के आधार कोलकाता पुलिस में ए आर एस के अधिकारियों ने एक दुकान में छापामारी की। छापामारी के दौरान वहां से भारी संख्या में ई सिगरेट बरामद किया गया।अभियुक्त द्वारा वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर उन्हें गिरफ्तार लिया गया

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in