अश्लील इशारे का विरोध करने पर युवती से छेड़छाड़. 4 गिरफ्तार

पाटुली थानांतर्गत ईएम बाईपास की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में देर रात अपने दोस्त के साथ चाय पीने निकली युवती के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ और धक्का देने का आरोप 4 युवकों पर लगा है। घटना पाटुली थानांतर्गत ईएम बाईपास स्थित पाटुली क्रॉसिंग की है। पीड़िता ने चार युवकों पर उसे अश्लील बातें कहने, उसके कपड़े खींचने, धक्का देने और सड़क पर गंदे इशारे करने का आरोप लगाया है। पीड़िका की शिकायत पर पुलिस की टीम ने अभियुक्तों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के नाम नाम देबांग्शु दास (23), पल्लब कुमार हलदर (23), शुभोजीत मंडल (25) और सुमन दास (26) बताये गये हैं। इनमें से देवांग्शु बेलियाघाटा, पल्लव और शुभोजीत नरेन्द्रपुर एवं सुमन पाटुली इलाके का रहनेवाला है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 12 बजे पाटुली क्रॉसिंग पर स्थित एक चाय दुकान में पीड़िता अपने एक मित्र के साथ चाय पीने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि दुकान के बाहर खड़े रहने के दौरान आसपास खड़े चार युवकों ने कथित तौर पर उसकी तरफ गंदे इशारे किये। जब युवती ने इस घटना का विरोध किया, तो युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गयी। युवती का आरोप है कि चारों आरोपितों ने उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गलत तरीके से छुआ। उन्होंने कथित तौर पर उसके कपड़े भी खींचे। जब उसने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया तो आसपास की सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वैन वहां आ गयी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उसने छेड़खानी की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस को देखते ही चारों आरोपित वहां से भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और फिर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in