

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री जीण माता प्रचार समिति कोलकाता ने आदिशक्ति जीण माता जी का 36वां चैत्र नवरात्र उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम ई.एम. बायपास फ्लाईओवर के निकट बिधान गार्डन-1 में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मातेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर आनंद पराशर व समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर मां जीण का मंगल पाठ किया। इस कार्यक्रम में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। पाठ के बाद म्यूजिकल ग्रुप के संगीत संयोजन में गायक आनंद पाराशर, राम सहल आदि ने भजन सुनाए। इस कीर्तन कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सराफ ने की। साथ ही इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद बामालवा, सचिव अनिल कुमार सिकरिया, कीर्तन सचिव अनिल मोर, कोषाध्यक्ष सुनील माहेश्वरी के साथ सभी पदाधिकारी व सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे। इस मौके पर सचिव अनिल शिकारिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश वामलवा, आनंद शर्मा, सुशील मित्तल, अश्विनी लोहिया, राजेंद्र पटवारी, अनिल मोर, सुनील माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, अशोक लोहिया, देवेंद्र जोशी, राज कपूर पोद्दार सभी का सहयोग काफी सक्रिय रहा।