जादवपुर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, दो मास्टरमाइंड समेत 31 गिरफ्तार

अभियुक्तों में 24 महिलाएं हैं शामिल
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जादवपुर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। डेटिंग ऐप से जुड़ी धोखाधड़ी में लिप्त तीन अवैध रूप से संचालित कॉल सेंटरों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 55 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, तीन लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। छापेमारी में इन अवैध कॉल सेंटरों का संचालन और प्रबंधन करने वाले दो कथित मास्टरमाइंड सहित कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 24 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन ठिकानों पर डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News