कोलकाता के 3 अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

कोलकाता के 3 अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक
Published on

कुल 31 अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिलेगा सम्मान
कोलकाता : केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर कोलकाता सीबीआई के 3 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 31 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ठ सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। 6 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ठ सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 25 अन्य अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक दिये गये हैं। विशिष्ठ सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए मयूख मैत्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसयू, सीबीआई, कोलकाता को चयनित किया गया है। वहीं सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक के लिए राहुल कुमार, निरीक्षक, ईओबी, सीबीआई, कोलकाता, श्रीनिवास पिल्लारी, प्रिन्सिपल सिस्टम एनालिस्ट, एसीबी, सीबीआई, कोलकाता को चयनित किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in