मोथाबाड़ी कांड में तीन गिरफ्तार

18 अप्रैल तक एनआईए हिरासत में भेजे गये
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : मालदह के मोथाबाड़ी कांड की जांच कर रहे एनआईए अधिकारियों ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गुलाम रब्बानी, आसिफ शेख और मोहम्मद शाहादाद हुसैन हैं। सोमवार को तीनों अभियुक्तों को कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुकुमार राय की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी अभियुक्तों को 18 अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान एनआईए की ओर से अधिवक्ता श्यामल घोष ने अदालत को बताया कि गत 1 अप्रैल को मालदा के मोथाबाड़ी में बीडीओ कार्यालय का घेराव किया गया था। इस दौरान एसआईआर कार्य में नियुक्त सात ज्यूडिशियल अधिकारियों को साजिश के तहत घेरकर रोका गया। मामले की जांच के दौरान ही इन तीनों आरोपितों को रविवार की रात गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने अदालत से कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और आरोपितों से पूछताछ आवश्यक है। एजेंसी ने यह भी जानकारी दी कि आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए सीएफएसएल भेजने की अनुमति मांगी गई है। साथ ही मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अदालत में प्रस्तुत किए गए। वहीं, आरोपितों की ओर से एलएडीसीएस की अधिवक्ता पियाली देब ने अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों आरोपितों को 18 अप्रैल तक एनआईए हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद आरोपितों को पुनः इसी अदालत में पेश किया जाएगा।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in