नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर CISF की सुरक्षा के 25 वर्ष पूरे

25 साल का भरोसा, सुरक्षा का मजबूत पहरा: कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF का जश्न
25 साल का भरोसा, सुरक्षा का मजबूत पहरा: कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF का जश्न
Published on: 

सन्मार्ग संवादादाता

कोलकाता : महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर स्थापित कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूर्वी भारत को देश और दुनिया के विभिन्न शहरों से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण विमानन केंद्र है। 24 नवंबर 2001 से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को इस महत्वपूर्ण हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से CISF के जवान यात्रियों की सुरक्षा, हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और विमानन संचालन को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

CISF की सुरक्षा सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हवाई अड्डे पर केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस दौरान CISF के समर्पित जवानों की 25 वर्षों की सतर्कता, पेशेवर कार्यशैली और विमानन सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित किया गया। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में CISF के योगदान को भी सराहा गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News