बिजनेस लोन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

रुपये मांगने पर आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

पोस्ता थाने में शिकायत दर्ज

दीपक,सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पोस्ता थाना क्षेत्र में बिजनेस लोन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना को लेकर एक साड़ी कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है पूरा मामला

शिकायत के अनुसार, 1 फरवरी 2018 को रवींद्र बच्छावत ने अपने व्यवसाय के विस्तार और तात्कालिक जरूरतों का हवाला देते हुए पीड़ित से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मांगी थी। उन्होंने 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। सुरक्षा (सिक्योरिटी) के तौर पर बच्छावत ने एचडीएफसी बैंक के तीन पोस्ट-डेटेड चेक भी सौंपे थे। पीड़ित कंपनी का आरोप है कि लेनदेन के बाद आरोपी ने केवल 30 मार्च 2019 को ब्याज के रूप में 3,37,500 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद कई साल बीत जाने के बावजूद न तो ब्याज की बकाया राशि दी गई और न ही मूल धन वापस किया गया। जून 2026 तक ब्याज सहित यह बकाया राशि बढ़कर 41.35 लाख रुपये हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन जब भी बकाया राशि मांगी गई, रवींद्र बच्छावत ने सकारात्मक जवाब देने के बजाय गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद कंपनी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in