भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कल्याणी : पश्चिम बंगाल पुलिस ने नादिया जिले के दत्तपुलिया में 10 महिलाओं और सात बच्चों सहित 23 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये विदेशी नागरिक कुछ महीने पहले एक भारतीय दलाल की सहायता से अवैध रूप से राज्य में घुस आए थे।

उन्होंने बताया कि नदिया जिले के धनतला पुलिस थाने के अधिकारियों ने बुधवार शाम उन्हें गिरफ्तार किया। देश के पश्चिमी भाग की यात्रा करने के बाद वे बांग्लादेश वापस जाने के इरादे से दत्तपुलिया आये थे। पुलिस ने एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से पड़ोसी देश में उनकी वापसी में मदद करने का प्रयास कर रहा था। रानाघाट पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष मौर्य ने कहा, "गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में लंबा समय बिताया। उनमें से कुछ ने कहा कि वे महाराष्ट्र में थे, जबकि अन्य ने गुजरात में होने का दावा किया।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in