

कोलकाता : गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस बल के उन अधिकारियों की सूची जारी की है, जिन्हें उनकी सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में राज्य के 20 पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा, डीआईजी मुर्शिदाबाद रेंज सैयद वकार रजा, डीसी निमा नौरबी भुटिया, एसीपी अब्दुल्ला सना, एसीपी अमित विश्वास, डीएसपी विद्यासागर चौबे, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अमन रजा, एसीपी दिब्येंदु चटर्जी, एसीपी प्रदीप खारा, इंस्पेक्टर सुभाष बंद्योपाध्याय, इंस्पेक्टर मलय सान्याल, एसआई सूर्यमणि छेत्री, इंस्पेक्टर अमित हलदर, एएसआई घंटेश्वर मंडल, कांस्टेबल चंद्रानी घोष, एएसआई सुजीत सामंत, एसआई रितेश कुमार सिंह, एएसआई कल्याण मार्जित तथा एएसआई कंचन दास के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को यह सम्मान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।