डॉक्टर के घर से एक लाख रुपये और 100 ग्राम सोने के गहने चोरी

नारकेलडांगा थाना इलाके की घटना, घरेलू नौकर गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नारकेलडांगा थाना अंतर्गत गरपार रोड स्थित एक डॉक्टर के घर से एक लाख रुपये नकद और करीब 100 ग्राम सोने के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमल पांजा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर के घर में घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। आरोप है कि उसने मौका पाकर घर से एक लाख रुपये नकद और करीब 100 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए थे। बताया जाता है कि दुर्गापूजा के दौरान डॉक्टर के परिवार के सदस्य जब सोने के गहने पहनने के लिए अलमारी खोलने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण गायब हैं। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी अमल पांजा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के कुछ सोने के गहने भी बरामद किए हैं। हालांकि, बाकी गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस ने अदालत से आरोपी की हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News