महानगर के विभिन्न इलाकों से 14.40 लाख रुपये जब्त

जोका, फूलबागान और शेक्सपियर सरणी से लाखों रुपये जब्त
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: आगामी चुनाव के मद्देनजर शहर भर में जारी कड़ी निगरानी के बीच कोलकाता पुलिस और चुनाव आयोग की सर्विलांस टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान भारी मात्रा में बेहिसाबी नकदी जब्त की है। जोका, फूलबागान और लॉर्ड सिन्हा रोड जैसे प्रमुख इलाकों में नाका चेकिंग के दौरान कुल मिलाकर 14.41 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई है।

जोका में 11.57 लाख से अधिक जब्त

सबसे बड़ी कार्रवाई ठाकुरपुकुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डी.एच. रोड पर जोका ट्राम डिपो के पास हुई। 153 बेहाला पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) ने बीती रात नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 11,57,842 रुपये बरामद हुए। व्यक्ति इस नकदी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने पूरी राशि जब्त कर ली।

फूलबागान और लॉर्ड सिन्हा रोड पर भी कार्रवाई

दूसरी घटना फूलबागान इलाके में हुई, जहाँ सुबह लगभग 11 बजे फ्लाइंग स्क्वाड (FS) की टीम ने बेलियाघाटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसबीआई के पास फूलबागान क्रॉसिंग पर एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में 1.33 लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, तीसरी घटना शेक्सपियर सरणी थानांतर्गत लॉर्ड सिन्हा रोड की है। यहाँ मंगलवार दोपहर करीब 12:18 बजे ए.जे.सी. बोस रोड और लॉर्ड सिन्हा रोड क्रॉसिंग पर एक अन्य वाहन की चेकिंग की गई। एसएस टीम ने यहाँ से 1.50 लाख रुपये नकद और 3 अमेरिकी डॉलर जब्त किए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in