सेंट जेवियर्स कॉलेज में शिक्षक दिवस पर 10 वरिष्ठ शिक्षाविद सम्मानित

मुख्य अतिथि के तौर पे पहुंचे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
Kolkata
शिक्षक दिवस पर 10 वरिष्ठ शिक्षाविद सम्मानित
Published on

कोलकाता : सेंट जेवियर्स कॉलेज (ऑटोनॉमस), कोलकाता में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। सेंट जेवियर्स कॉलेज (कलकत्ता) एलुमनी एसोसिएशन (SXCCAA) और कॉलेज छात्र परिषद के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं वक्ता पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय रहे। वे पश्चिम बंगाल स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य एवं SXCCAA के अध्यक्ष रेव. डॉ. डोमिनिक सावियो, एसजे ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का काम नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और सही उद्देश्य की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच और सत्य की खोज का साहस पैदा करने का आह्वान किया। समारोह में ‘जेवियर्स अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन इम्पार्टिंग एजुकेशन’ से कॉलेज के 10 वरिष्ठ शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।

इनमें डॉ. रीना घोष, डॉ. स्वाति सरकार, डॉ. तपती दत्ता, डॉ. सरबरी गुहा, डॉ. त्रिदिब सेनगुप्ता, डॉ. शुभंकर घोष, डॉ. दिप्तिमान साहा, डॉ. अमिताभ रॉय, डॉ. सुमोना घोष और डॉ. सोहेली घोष शामिल रहीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रो. बिप्र कुमार दास को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और XADAM की प्रस्तुति से हुई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन, केक कटिंग, सामूहिक तस्वीर और राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in