जानकारी साझा क्यों नहीं की? केंद्र को चिट्ठी लिखेंगी ममता

जानकारी साझा क्यों नहीं की? केंद्र को चिट्ठी लिखेंगी ममता
Published on

कोलकाता: अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अवैध घुसपैठ को लेकर केंद्र पर दबाव बढ़ाने जा रही हैं। नये साल की पहली प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के डीजीपी को संबोधित करते हुए कहा, सीमाओं की सुरक्षा तृणमूल या पुलिस से नहीं, बीएसएफ द्वारा होती है और वह घुसपैठ में मदद कर रहा है। अपराधी सीमा पार आकर यहाँ हत्या कर रहे हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कुमार को कुछ जानकारी मिली है, जो महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर भी कुछ जानकारी मिली है लेकिन केंद्र से कोई संदेश नहीं। मैं इस बारे में केंद्र को एक पत्र लिखूंगी। इस संदर्भ में ममता ने मालदह के इंग्लिश बाजार के एक तृणमूल पार्षद की गोली लगने से हुई मौत का जिक्र किया और इस मौत के लिए व्यावहारिक रूप से पुलिस को दोषी ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सारी 'जानकारी' केंद्र से ठीक से नहीं आ रही है। उनके मुताबिक जिस जानकारी की हमें बहुत जरूरत है वह हमें नहीं मिल पा रही है। पहले राज्य में आने वालों की सूची केंद्र भेजता था, अब वह नहीं आ रही है। केंद्र के पास इसका ब्लू प्रिंट मौजूद है। मैंने केंद्र से बार-बार कहा है कि आप जो कहेंगे हम वह तरीका अपनाएंगे लेकिन अगर आप राज्य को अशांत करने के लिए उग्रवाद का समर्थन करते हैं तो हमें विरोध करना होगा। उसके लिए हम जल्दी पत्र भेजेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in