पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पत्नी के बयान पर 13 नामजद के खिलाफ FIR, DSP के नेतृत्व में जांच जारी
धुर्वा थाना
धुर्वा थाना
Published on

रांची : झारखंड के रांची जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित पुलिस प्रताड़ना के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें एक थाना प्रभारी भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, क्योंकि प्रधान यादव(44), जो धुर्वा थाना क्षेत्र के डीटी खटाल इलाके के निवासी थे, ने अपने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि उसने पांच जून को थाने में अपने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप में कहा गया कि जांच अधिकारी (IO) लाल मोहन पांडे और उनके सहयोगी जितेंद्र टुडू उस पर दबाव बना रहे थे कि वह मामले को सुलझा ले और अपने पड़ोसी जितेंद्र यादव व अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौता कर ले।

धुर्वा थाना
रांची रिम्स-2 के निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का मार्च

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने कहा कि धुर्वा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, लाल मोहन पांडे और जितेंद्र टुडू को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए हटिया के डीएसपी के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हटिया के DSP नीरज कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

DSP ने बताया कि सोमवार को पीड़ित की पत्नी सविता देवी के बयान के आधार पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में जितेंद्र यादव मुख्य आरोपी है।

धुर्वा थाना
झारखंड में ऊंचे टावरों पर चढ़कर ‘वीरू स्टाइल’ हाई-वोल्टेज ड्रामा की होड़
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in