Union Minister Sanjay Seth : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फिरौती के लिए मिली धमकी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फिरौती के लिए धमकी मिली।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फिरौती के लिए धमकी मिली।
Published on
  • फोन पर मांगी 50 लाख की रंगदारी

रांची (झारखंड) : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि उन्हें फिरौती के लिए धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जानकारी दी है। सेठ ने कहा कि शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया। जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। संदेश भेजने वाले कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। रांची से सांसद ने कहा, इस संबंध में शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी को जानकारी दे दी है। एक पुलिस उपायुक्त समेत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुझसे मिलने आए और उन्हें जानकारी दे दी है। वह ऐसी चीजों को लेकर चिंतित नहीं हैं।

वहीं विधायक सीपी सिंह ने कहा, पता चला कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी भरा संदेश दिया गया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। राज्य सरकार से केंद्रीय मंत्री को उचित सुरक्षा प्रदान किए जाने का अनुरोध करता हूं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in