रांची में 2 बहनों ने कराई एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शव को तेंगरिया गांव के एक कुएं से बरामद किया
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रांची : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार दास (29) के रूप में हुई है जो 24 फरवरी से लापता था।

उन्होंने बताया कि दास का शव 7 मार्च को रांची जिले के दलादली चौकी के अंतर्गत तेंगरिया गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 3 मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, आरोपियों ने गला रेतकर पीड़ित की हत्या की। दास का रोशनी देवी (29) के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन वह मना कर रहा था। इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी (35) और भाई भूपेश बैठा (27) के साथ मिलकर दास की हत्या की साजिश रची।

पुष्कर ने कहा रोशनी विजय को बेदो स्थित जरिया गांव में अपने निर्माणाधीन घर ले गई। वहां उसे शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने शव को एक बोरी में भरा और मोटरसाइकिल पर लादकर तेंगरिया ले गए और वहां उसे कुएं में फेंक दिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का शव और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मामले की मुख्य आरोपी रोशनी देवी के घर से बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in