सारंडा के कुइली नदी में बह गए 3 ग्रामीण, दो के शव बरामद

एक महिला अब भी लापता, अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान हुआ हादसा
सारंडा के कुइली नदी में बह गए 3 ग्रामीण, दो के शव बरामद
Published on

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बह गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है। पुलिस और ग्रामीण महिला की तलाश में जुटे हैं। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे तीनों ग्रामीण गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी की तेज धार की चपेट में आने से तीनों बह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। रविवार देर रात तलाश के दौरान एक महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। शव की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में हुई।

सारंडा के कुइली नदी में बह गए 3 ग्रामीण, दो के शव बरामद
लोहरदगा में कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग, गार्ड घायल

इसके बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में लापता महिला की पहचान बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू के रूप में हुई है। उसकी तलाश अभी जारी है।

पुलिस और ग्रामीण नदी किनारे, झाड़ियों तथा संभावित बहाव वाले इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज धार के चलते सर्च ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है।

पुलिस संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही है। हादसे में रोया सिद्धू ने अपने माता-पिता को खो दिया है। घटना के बाद बहदा गांव में शोक का माहौल है।

सारंडा के कुइली नदी में बह गए 3 ग्रामीण, दो के शव बरामद
JSSC भर्ती घोटाला : CID ने एक और आरोपी को दबोचा
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in