JSSC भर्ती घोटाला : CID ने एक और आरोपी को दबोचा

अब तक 9 गिरफ्तारियां; गिरिडीह के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार ताजा गिरफ्तारी
CID
CID
Published on

रांची : झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 2024 में आयोजित झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में CID ने 18 अगस्त से अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

CID ने रविवार रात जारी एक बयान में कहा, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने 2024 में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

राज्य की जांच एजेंसी ने गुरुवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। CID ने जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को मुख्य आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह उस समय गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

CID
लोहरदगा में कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग, गार्ड घायल

इससे पहले, झारखंड सरकार ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इनमें 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित JSSC-CGL-2023 परीक्षा भी शामिल थी।

हालांकि, नौकरी खोने को लेकर आशंकित सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय ने JSSC-CGL-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी।

झारखंड सीआईडी का एक विशेष जांच दल (SIT) JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

CID
झारखंड में कैदी दिन में बाहर जाकर कर सकेंगे काम
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in