राम नवमी पर झारखंड में सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और CCTV से निगरानी

अधिकांश जिलों में शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएंगी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

रांची : झारखंड में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए ड्रोन और त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकांश जिलों में शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएंगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्र हजारीबाग और जमशेदपुर में ये शोभा यात्रा शनिवार को निकाली जाएंगी।

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने बुधवार रात रांची शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। DGP ने वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने शोभा यात्रा के मार्गों की गहन निगरानी और भौतिक सत्यापन के साथ-साथ सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर कड़ी नजर रखने का भी आह्वान किया ताकी कोई किसी तरह की अफवाह नहीं फैला पाए।

पुलिस ने बताया कि रणनीतिक स्थानों पर, विशेष रूप से शोभा यात्रा के मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। दंगा रोधी वाहन, त्वरित प्रतिक्रिया दल, वाटर कैनन और एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।

त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में ‘फ्लैग मार्च’ किया जा रहा है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि आगामी त्योहारों जिनमें राम नवमी भी शामिल है, के दौरान कानून और व्यवस्था को बाधित करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सोरेन ने सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को राज्य भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in