संजय कुमार सिंह यादव फिर बने राजद के झारखंड अध्यक्ष

दो नामांकन रद्द होने के बाद निर्विरोध चुने गये प्रदेश अध्यक्ष
संजय कुमार सिंह यादव
संजय कुमार सिंह यादव
Published on

रांची : विधायक संजय कुमार सिंह यादव को फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की रविवार को जांच के बाद राजद की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में यादव के नाम की घोषणा की गई।

पार्टी के बयान में कहा गया, 2025-28 के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जून को शुरू हुई और 15 जून को नामांकन पत्रों की जांच हुई। संजय कुमार सिंह यादव का नामांकन स्वीकार कर लिया गया क्योंकि उनके सभी 10 प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य हैं।

दो अन्य उम्मीदवारों -अभय कुमार सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी- के नामांकन खारिज कर दिए गए क्योंकि उनके प्रस्तावक पार्टी की राज्य परिषद के सदस्य नहीं थे।

पार्टी ने कहा, यादव को 2025-2028 के लिए राजद की झारखंड इकाई का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादव ने कहा कि वह राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in