हेमंत सरकार के एक साल : शुक्रवार को 10,000 युवाओं को नौकरी मिलेगी, CM सोरेन ने कहा

बिचौलियों के लिए बंद करने होंगे दरवाजे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Published on

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को 10 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

सोरेन ने पिछले साल 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीट पर जीत हासिल की थी।

सोरेन ने रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ मैदान में अपने दादा सोबरन सोरेन की 68वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, शुक्रवार को हमारी सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मौके पर हम 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में स्वरोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार 2050 तक झारखंड को समृद्ध तथा दिल्ली, मुंबई एवं गुजरात से भी बेहतर बनाने के विजन पर काम कर रही है।

सोरेन ने लोगों से एकजुट होकर राज्य के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं कहता रहा हूं कि हमारी सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से काम करती है। हमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और किसानों को समृद्ध बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे उनका लाभ उठा सकें। हमें बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद करने होंगे और इसके लिए मुझे लोगों के समर्थन की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने लुकैयाटांड़ स्थित शहीद स्थल का दौरा किया, जहां उनके दादा सोबरन सोरेन की तथाकथित साहूकारों ने हत्या कर दी थी और उन्होंने सोबरन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सोरेन ने रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव नेमरा में संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार 2050 तक राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए रोडमैप तैयार कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in