BJP के बंद से झारखंड में जनजीवन प्रभावित

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में पुलिस कार्रवाई पर BJP का बंद
रांची में विरोध प्रदर्शन
रांची में विरोध प्रदर्शन
Published on

रांची : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे अभ्यर्थियों पर की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आहूत बंद से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा।

राज्य के अधिकतर स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि राजधानी रांची सहित कई अन्य शहरों में वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही।

BJP की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि सोमवार को रांची में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार करने, आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि बंद सुबह आठ बजे से आधी रात तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

BJP ने पुलिस की कार्रवाई को छात्रों के खिलाफ ‘अत्याचार’ करार दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है।

पार्टी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की प्रदर्शनकारियों की मांग का भी समर्थन किया है।

रांची में विरोध प्रदर्शन
झारखंड परीक्षा गड़बड़ी : CBI जांच पर अड़े प्रदर्शनकारी

इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और ‘विधानसभा मार्च’ की घोषणा की है। ABVP कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा से नयी विधानसभा परिसर तक मार्च निकालेंगे।

रांची में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति के बाद भाजपा ने बंद का आह्वान किया है। सोमवार को हजारों अभ्यर्थी विधानसभा मार्च में शामिल हुए थे। इस दौरान कई अवरोधक तोड़ दिए गए और प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

रांची में विरोध प्रदर्शन
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोबारा स्थगित
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in