नेशनल हेराल्ड मामला : रांची में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध
कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस का प्रदर्शन
Published on: 

रांची : कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाने का विरोध किया। कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसने नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित धन शोधन मामले में 9 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया था। सोनिया और राहुल गांधी के अलावा आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को भी सह-आरोपी बनाया गया है। कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और उनकी आवाज दबाने का असफल प्रयास कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News