मानसून पहुंचा झारखंड, 20 जून तक भारी वर्षा होने का अनुमान

कई जिलों में 19 जून के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
मौसम
मौसम
Published on

रांची : दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को झारखंड पहुंचा तथा राज्य के 24 में से 18 जिलों में वह फैल गया। एक मौसम अधिकारी ने कहा कि कृषि के लिए महत्वपूर्ण यह मौसमी बारिश लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा के कुछ हिस्सों में भी हुई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, अगले एक या दो दिनों में झारखंड के शेष जिलों जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में भी मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जिलों में 18 जून के लिए जबकि कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिलों में 19 जून के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है जिसका तात्पर्य है कि संबंधित तारीखों पर संबंधित जिलों में मूसलाधार या बहुत अधिक वर्षा हो सकती है।

उप निदेशक आनंद ने कहा, 20 जून तक पूरे राज्य में व्यापक वर्षा होने की संभावना है तथा इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार या बहुत अधिक वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों और अधिकारियों से अत्यधिक खराब मौसम की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया है। इस वर्ष झारखंड में मानसून अपने निर्धारित समय से 6 दिन की देरी से पहुंचा है। हालांकि यह केरल में निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले 24 मई को ही पहुंच गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in