राजधानी रांची में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

लड़की ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना चुटिया इलाके में हुई और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

रांची शहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कुमार वी. रमन ने कहा, चुटिया थाना क्षेत्र से आज सुबह एक नाबालिग छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कार में आए कुछ युवकों ने ई-रिक्शा का मार्ग बाधित किया और लड़की को अपनी गाड़ी में जबरन बिठाकर भाग गए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in