झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 जिलों को मिले नए उपायुक्त

अजय नाथ झा बोकारो और आदित्य रंजन धनबाद के डीसी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Published on

रांची : झारखंड सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 20 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए। एक अधिसूचना के मुताबिक, तीन जिलों के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को भी उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। रांची के डीडीसी दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि दुमका के डीडीसी अभिजीत सिन्हा और कोडरमा के डीडीसी ऋतुराज को पदोन्नति देकर उन दो जिलों का डीसी बनाया गया है, जहां वे पहले से पदस्थापित हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-शासन के निदेशक आदित्य रंजन को धनबाद का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि गुमला के डीसी कर्ण सत्यार्थी का तबादला पूर्वी सिंहभूम कर दिया गया है। पर्यटन निदेशक अंजलि यादव को गोड्डा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in